पिछले हफ्ते नंबर-1 बने रविंद्र जडेजा ताजा रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसक गए
(India) वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने उन्हें पछाड़ा है. होल्डर ने इंग्लैडं के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर अपना स्थान वापस पा लिया है. रविंद्र जडेजा से पहले भी ICC की टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में जेसन होल्डर ही पहले स्थान पर थे.

बुधवार को जारी हुई टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग में विंडीज खिलाड़ी जेसन होल्डर 393 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं. वहीं रविंद्र जडेजा 385 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. रैंकिंग में तीसरे स्थान पर भी भारतीय खिलाड़ी का कब्जा है. रविचंद्रन अश्विन 341 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में चौथे और पांचवे नंबर पर शाकिब अल हसन और बेन स्टोक मौजूद हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।