ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए
(India) विनी और मैक्सवेल 2017 से डेट कर रहे हैं। विनी बुरे वक्त में भी मैक्सवेल के साथ बनी रहीं। मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने बाहर निकाला। इसलिए मैक्सवेल के दिल में विनी के लिए खास जगह है। मूल रूप से साउथ इंडिया की रहने वाली विनी पेशे से फार्मासिस्ट हैं। विनी और ग्लेन मैक्सवेल की कमाल की बॉन्डिंग है। बल्लेबाज मैक्सवेल ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था। मैक्सवेल का कहना था कि उन्होंने स्कूली बच्चों और लोगों से घिरे पोर्ट मेलबर्न के पास एक पब्लिक पार्क में विनी को प्रपोज किया था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।