पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की नई सरकार में शामिल कैबिनेट के मंत्रियों ने शपथ ले ली है. भागवंत मान के मंत्रिमंडल में पार्टी केवल दस मंत्रियों को शामिल कर रही है. पंजाब के नए मंत्रिमंडल गठन होने के बाद 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके शुभकामनाएं दी है. केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि "पंजाब के सभी नए मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. पंजाब की जनता को आप सभी से बहुत उम्मीदें हैं. पंजाब को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करिए, ईश्वर आपके साथ हैं."
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।