द कश्मीर फाइल्स: बीजेपी नेता के इस काम से नाराज हुए विवेक अग्निहोत्री, सीएम से की शिकायत
(India) निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज को दूसरा हफ्ता चल रहा है। हर दिन के साथ फिल्म की कमाई बढ़ती ही जा रही है। लोगों की भीड़ सिनेमाघरों में पहुंच रही है। इन सबके बीच हरियाणा के रेवाड़ी में कुछ नेताओं ने फिल्म को फ्री दिखाने के लिए लोगों को आमंत्रित किया। इसके लिए उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया। जब विवेक अग्निहोत्री ने ये पोस्टर देखे तो उन्होंने आपत्ति जताई। यही नहीं उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टैग करके इसे बंद करने का अनुरोध किया।

दरअसल पंचनद जिला रेवाड़ी के बीजेपी नेता केशव चौधरी उर्फ बिट्टू ने पोस्टर छपवाया कि 20 मार्च को शाम 6.30 बजे फिल्म मुफ्त में दिखाई जाएगी। इसके साथ पोस्टर में आगे लिखा है कि फिल्म देखने के लिए सभी आमंत्रित हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।