दुनिया के लोकप्रिय नेताओं में मोदी नंबर वन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भी छोड़ा पीछे
(India) अपने लोगों के प्रति समर्पण और पड़ोसियों के प्रति सद्भाव के कारण प्रधानमंत्री मोदी एक मजबूत वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं। मोदी की यह छवि दिन-ब-दिन और सशक्त होती जा रही है। आज मोदी विश्व के तमाम बड़े नेताओं को पीछे छोड़ते हुए सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।

युद्ध काल में जहां दुनिया के तमाम नेताओं की साख घटी है, मोदी की साख लगातार बढ़ी है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे के मुताबिक मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत दुनिया के 12 राष्ट्र प्रमुखों को पीछे छोड़ दिया है। जनवरी में मोदी की अप्रूवल रेट बढ़कर 71 फीसदी पर पहुंच गई थी। लेकिन अद्यतन सर्वे में यह बढ़कर 77 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले महीने इस सर्वे में मोदी 71% रेटिंग के साथ नंबर एक पर थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।