UP MLC Election- सपा अपने पुराने मुस्लिम-यादव फॉर्मूले पर लौटी
(India) समाजवादी पार्टी (सपा) ने विधान परिषद चुनाव के लिए रविवार को 35 प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित कर दी हैं। इनमें से दो सीटें सपा ने अपने सहयोगी दल रालोद को दी है। यह सीटें मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर हैं। सपा इस बार अपने पुराने सामाजिक समीकरण ‘एमवाई’ यानी मुस्लिम-यादव पर फिर लौट आई है और 35 प्रत्याशियों के चयन में यादव व मुस्लिम वर्ग को तवज्जो दी है। इसके अलवा सपा ने गायत्री प्रसाद प्रजापति की बहू को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा, सपा ने सजायाफ्ता मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार पर भरोसा जताया है। पार्टी ने इस बार गायत्री की बहू शिल्पा प्रजापति को सुलतानपुर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की घोषणा से समर्थकों में खुशी है। अमेठी विधानसभा सीट से सपा ने सजायाफ्ता पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति को उम्मीदवार बनाया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।