यूक्रेन का दावा- राष्ट्रपति जेलेंस्की समेत 4 महत्वपूर्ण लोगों को मारना चाहता है रूस
(India) यूक्रेन रूस जंग के 26वे दिन यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी वैगनर समूहों के लड़ाकों को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के मौत का काम सौंपा गया है. उनका दावा है कि इस गैंग जेलेंस्की समेत तीन लोगों को जान से मारने का काम सौंपा गया है. इसमें जेलेंस्की के साथ-साथ उनका दायां हाथ माने-जाने वाले Andriy Ermak, यूक्रेन के पीएम Denys Shmyhal का नाम शामिल है.

आर्थिक विकास संगठन (OECD) ने गुरुवार को कहा कि इस युद्ध का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ सकता है. यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद पहले साल में वैश्विक आर्थिक विकास में एक प्रतिशत से ज्यादा की कटौती कर सकता है. OECD के अनुसार, यह जंग आने वाले साल में रूस में "गहरी मंदी" का कारण बन सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले साल में वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता कीमतों में लगभग 2.5 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।