केएल राहुल ने बताया पंजाब किंग्स का साथ छोड़ने का कारण
(India) पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने टीम का साथ छोड़ने का कारण बताया है। आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स की टीम राहुल को रिटेन करना चाहती थी मगर इस खिलाड़ी ने नीलामी में जाने का फैसला किया। आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाइंटस ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर रिटेन खिलाड़ियों में शामिल किया और टीम का कप्तान नियुक्त किया। राहुल ने बताया कि वह देखना चाहते थे कि और क्या कर सकते हैं इस वजह से उन्होंने पंजाब किंग्स का साथ छोड़ा।



रेडबुल क्रिकेट से बात करते हुए राहुल ने कहा "मैं उनके साथ चार साल से था और मैंने उनके साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं बस यह देखना चाहता था कि मेरे लिए क्या है और क्या मेरे लिए कोई नई यात्रा है? जाहिर तौर पर यह एक कठिन कॉल थी। मैं लंबे समय से पंजाब से जुड़ा हुआ था। मैं देखना चाहता था कि क्या मैं कुछ और कर सकता हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।