रूस यूक्रेन जंग का आज 27वां दिन है….. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने नाटो से दो टूक लहजे में सवाल पूछा है कि नाटो साफ करे कि यूक्रेन को अपने अलायंस में जगह दे रहे हैं या नहीं...... वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क से लगभग 2,500 यूक्रेनी बच्चों को किडनैप करके रूस भेजने का आरोप लगाया गया है.... दूसरी तरफ यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोप में शरणार्थी संकट लगातार गहराता जा रहा है...... जर्मन के विदेश मंत्री ने यूरोपियन यूनियन को 80 लाख यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए तैयार रहने को कहा है..... यूएनएचआरसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 1 करोड से ज्यादा लोग शरणार्थी के रूप में देश के अंदर और बाहर शिफ्ट हो चुके हैं.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।