उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज यानि मंगलवार को लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वह 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 38 साल की उम्र में 15 मार्च 2012 को पदभार ग्रहण किया, जिससे वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए। यादव 2019 में 17वीं लोकसभा में आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य के रूप में चुने गए। 2000 में, वह कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र के लिए लोकसभा के लिए चुने गए, जो उनकी पहली बड़ी राजनीतिक उपलब्धि थी। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैंउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव करहल सीट से विधायक चुने गए हैं. वहीं बता दें कि अखिलेश यादव 2019 में आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे. इसी के ही साथ आजम खान ने भी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।