लाहौर टेस्ट से पहले मोहम्मद रिजवान, साजिद खान के साथ मिल मार्नस लाबुशेन ने उतारी स्मिथ की नकल- Video
(India) Pakistan vs Australia Lahore Test: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 24 साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई हुई है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पर आज से शुरू हुआ है। इस टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की ऑनफील्ड और ऑफफील्ड केमेस्ट्री काफी शानदार दिखी है। इसी का एक नजारा लाहौर टेस्ट से ठीक पहले भी देखने को मिला।

मैच शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और साजिद खान मैदान पर साथ नजर आए। तीनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई, लेकिन सबसे मजेदार नजारा तब रहा, जब रिजवान, लाबुशेन और साजिद ने मिलकर बैट लेकर स्मिथ की नकल उतारनी शुरू की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।