रविंद्र जडेजा आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी बतौर बल्लेबाज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सीएसके ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ''महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा, जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्वि करते रहेंगे।''
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।