सीएम योगी का बड़ा आदेश, मठ-मंदिर और धर्मशाला को टैक्स फ्री कर दिया है। अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) जीत के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने बड़ा आदेश दिया है। मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने मड-मंदिर और धर्मशालाओं को टैक्स फ्री कर दिया है। अब कोई टैक्स नहीं लगेगा।
उत्तर प्रदेश की विधानसभा के इतिहास में 37 साल बाद दोबारा सत्ता में वापसी करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजपोशी के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे तो उनकी शारीरिक भाषा में कृतज्ञता का भाव साफ दिखा। मुख्यमंत्री योगी ने अपनी कृतज्ञता का ज्ञापन मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं के अतिरिक्त धार्मिक ट्रस्टों को कामर्शियल दर से गृहकर-जलकर की वसूली मुक्त कराने की घोषणा के रूप में किया। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को अयोध्या में मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।