श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा- नहीं देंगे इस्तीफा, लोग सड़कों पर निकल रहे हैं, आपातकाल और कर्फ्यू बेअसर
(India) श्रीलंका में इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा। देश आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से बिलकुल अस्थिर हो चुका है।

लोग पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले उन्होंने खामोश प्रदर्शन शुरू किए। वो चुपचाप पोस्टर बैनर लेकर खड़े हुए और राष्ट्रपति से पद छोड़ने की मांग की। लेकिन, उनकी मांगें सुनी नहीं गईं। यही वजह है कि अब धीरे-धीरे प्रदर्शन आक्रामक हो रहे हैं। एक अप्रैल को राष्ट्रपति के घर के पास हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा में तैनात स्पेशल टास्क फोर्स के बीच झड़प भी हुई। श्रीलंका में राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल करके आपातकाल लगा दिया है। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध है और कर्फ्यू भी लगा है। बावजूद इसके लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। यानी आपातकाल और कर्फ्यू बेअसर हो गए हैं। इससे ये भी जाहिर होता है कि जब तक ये सरकार नहीं जाएगी तब तक लोग प्रदर्शन करते रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।