आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में IPL के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा मुकाबला
(India) IPL के 15वें सीजन का 13वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जहां एक तरफ RR टॉस हारकर भी दोनों मुकाबले जीत चुकी है, तो वहीं RCB को एक हार और एक जीत नसीब हुई है। सीजन के पहले मैच में 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाकर संजू सैमसन ने अपने शानदार फॉर्म का नमूना पेश कर दिया है। आज के मैच में फाफ डू प्लेसिस, विराट कोहली और रदरफोर्ड को बतौर बल्लेबाज फैंटेसी-11 की टीम में शामिल करना पॉइंट्स की गारंटी दे सकता है। 37 साल की उम्र में भी फाफ फॉर्म और फिटनेस में अच्छे-अच्छे यंग्सटर्स पर भारी पड़ रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।