बदोनी ने दिल्ली के खिलाफ सिक्स मारकर लखनऊ को जिताया, चेन्नई के खिलाफ भी मैच फिनिश किया
(India) लखनऊ के आयुष बदोनी ने गुरुवार को दिल्ली के खिलाफ मैच में 3 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली, छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। चेन्नई के खिलाफ भी मैच फिनिश किया था। पहले मैच में भी लोअर ऑर्डर में उतरे और बैटिंग से छाप छोड़ी। अब सबकी जुबां पर उन्हीं का नाम है। लोग उन्हें धोनी जैसे फिनिशर के तौर पर देख रहे हैं।

दिल्ली के खिलाफ बदोनी की पारी की तारीफ लखनऊ जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने भी की। उन्होंने कहा कि बदोनी दबाव में भी बेहतर खेले। उनमें किसी भी परिस्थिति में शानदार पारी खेलने की काबिलियत है। बदोनी को जब भी मौका मिला है, उन्होंने शानदार पारी खेली और वह हर परिस्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।