इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच ज़बरदस्त मुकाबला
(India) इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिला. इस मैच में दिल्ली ने कोलकाता को 44 रनों से हरा दिया. दिल्ली की तरफ से डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक लगाए. इसके बाद दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव ने तहलका मचा दिया. कुलदीप ने इस मैच में 35 देकर 4 विकेट झटके और कोलकाता की कमर तोड़ दी. उन्होंने कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर, पैट कमिंस, सुनील नरेन और उमेश यादव को पवेलियन की राह दिखाकर मैच का रुख दिल्ली की तरफ मोड़ दिया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।