प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
(India) पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने सोमवार को ट्विटर पर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री चुने जानी की बधाई दी थी. अब शहबाज शरीफ ने उनको उनकी इसी बधाई का ट्वीट कर शुक्रिया अदा किया है.

प्रधानमंत्री शहबाज ने ट्वीट कर कहा कि बधाई के लिए प्रधानमंत्री आपको धन्यवाद. पाकिस्तान भारत के साथ परस्पर शांतिपूर्ण संबंध चाहता है. इस संबंध में हम जम्मू-कश्मीर सहित अन्य विवादों का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं. आतंकवाद से लड़ने में पाकिस्तान के द्वारा किया गया बलिदान जगजाहिर है. हम शांति और सहयोग के जरिए अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।