4 हार के बाद चेन्नई की पहली जीत, बेंगलुरु को 23 रनों से हराया
(India) IPL में आखिरकार चेन्नई की जीत का खाता खुल गया। चेन्नई ने शिवम दुबे के नॉटआउट 95 रन और उथप्पा के 88 रनों की मदद से बेंगलुरु के सामने 217 रनों का बड़ा टारगेट रखा था। जवाब में बेंगलुरु की टीम 193 रन ही बना सकी। अपना दूसरा मैच खेल रहे महीश थीक्षाणा ने 4 विकेट लिए। लगातार 4 हार के बाद चेन्नई को पहली जीत मिली है। वहीं, बेंगलुरु की 5 मैचों में यह दूसरी हार है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।