IPL 2022 Orange Cap: बल्लेबाज का ऑरेंज कैप पर कब्जा
(India) ऑरेंज कैप आईपीएल में उस खिलाड़ी के पास रहता है, जो सबसे ज्यादा रन बनाता है. कई बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर तहलका मचा रहे हैं.आईपीएल का 15वां सीजन बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है.
ऑरेंज कैप की दौड़ में इस वक्त राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर सबसे आगे हैं,उन्होंने अब तक बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 272 रन बनाए हैं. लखनऊ के कप्तान केएल राहुल सबसे ज्यादा रनों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. केएल राहुल ने अब तक 235 रन बनाए हैं. इस वक्त ऑरेंज कैप बटलर के पास है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।