(India)
IPL 2022 में राजस्थान ने रोमांचक जीत दर्ज करते हुए कोलकाता को 7 रन से हरा दिया है। KKR के सामने 218 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 210 रन ही बना सकी और मैच हार गई। टॉस हारकर बैटिंग करते हुए RR ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 217 का स्कोर बनाया था। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 103 रन की पारी खेली। इस सीजन ये उनका दूसरा शतक रहा। KKR के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (85) टॉप स्कोरर रहे। वहीं, RR की ओर से युजवेंद्र चहल ने 5 विकेट चटकाए और शानदार हैट्रिक भी ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।