IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में रोमांचक जीत
(India) गुरुवार रात को IPL में एक ऐसा दिलचस्प मुकाबला खेला गया कि आखिरी गेंद फेंके जाने तक सांसे रुकी रहीं. यह मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. यहां चेन्नई ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम किया. पूरे मैच का सबसे रोमांचक पल आखिरी ओवर ही था. इस ओवर की हर गेंद मैच की दशा और दिशा तय करती गई.
चेन्नई की 7 मैचों में ये दूसरी जीत है। टीम को 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर CSK 4 अंकों के साथ 9वें पायदान पर मौजूद है। वहीं, मुंबई की ये लगातार 7वीं हार है। इस सीजन टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता है। मुंबई इंडियंस को अगर प्ले ऑफ की रेस में बने रहने है, तो बचे हुए सातों मुकाबले जीतने होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।