यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि कीव क्षेत्र में लगभग 900 लोगों की एक सामूहिक कब्र मिली है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने रूसी कब्जे वाले क्षेत्र के एक हिस्से में एक और बड़ी सामूहिक कब्र की खोज की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि सरकार का अनुमान है कि युद्ध के दौरान लगभग 5 लाख यूक्रेनियन को अवैध रूप से रूस भेज दिया गया था। कोई नहीं जानता कि कितने लोग मारे गए हैं। इस बीच अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा कि पिछले 24 घंटे में यूक्रेन की मदद के लिए भारी मात्रा में सैन्य हथियार और उपकरण पूर्वी यूरोप पहुंचे हैं। यह सब 7 देशों की 20 फ्लाइट से पहुंचे हैं। इसमें अमेरिकी हथियार, रॉकेट, छोटे हथियारों के गोला-बारूद और अन्य देशों के हेलमेट भी भेजे गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।