(India)
बिजली उत्पादन संयंत्रों में कोयले की आपूर्ति को लेकर केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच विवाद शुरू हो गया है. दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह को एक पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने लिखा कि बिजली आपूर्ति करने वाले विभिन्न थर्मल स्टेशनों में इस समय कोयले की बहुत ज्यादा कमी है. नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरशन NTPC के दादरी-II और झज्जर (अरावली), दोनों पॉवर प्लांट्स मुख्य रूप से दिल्ली में बिजली की आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्थापित किए गए थे. लेकिन इन पॉवर प्लांट्स में कोयले का बहुत कम स्टॉक बचा है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।