गहलोत पर बोला जुबानी हमला
ओवैसी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी जुबानी हमला बोला है। ओवैसी ने ट्विट कर कहा है कि अशोक गहलोत के पिछले शासनकाल में भी इसी तरह मुसलमान हिंदुत्ववादी संगठनों और पुलिस जाति के शिकार हुए थे और। इस शासनकाल में भी हालात वही बने हुए हैं। एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद ने बुधवर को एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा और संघ परिवार के लोग बार-बार राजस्थान का माहौल खराब कर रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री का इतनी जल्दी जोधपुर पहुंच जाना इस बात का सबूत है कि भाजपा अपनी सियासत चमकाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. मोदी सरकार नफरत की आग को भड़का रही है और उसके मंत्री घी डालने का काम कर रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।