बग्गा की गिरफ्तारी के बाद  AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन, CM केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की
(India) JP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर दिल्ली में सियासी घमासान छिड़ गया है। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के दफ्तर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए CM केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहां पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स लांघकर AAP के दफ्तर में घुसने की कोशिश की।

प्रदर्शन में दिल्ली BJP के अध्यक्ष आदेश गुप्ता सहित कई बड़े नेता भी मौजूद थे। पुलिस ने AAP के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।