(India)
राजस्थान की 17 नवगठित नगरपालिकाओं के चुनावों पर कानूनी ब्रेक लग गया है। राज्य निर्वाचन आयोग को फिलहाल चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार करना पड़ेगा। कोर्ट के निर्णय के अनुसार इन चुनावों में ओबीसी रिजर्वेशन के तहत पिछड़ेपन की जांच के लिए एक डेडीकेटेड कमीशन बनाना होगा। यहां अभी कमीशन नहीं बनाया गया है। राज्य में 217 नगर पालिकाएं हैं।जिसमें से 17 नगर पालिकाओं का मार्च 2021 में नोटिफिकेशन जारी हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, बानसूर, अटरू, सीकरी, उच्चैन, मंडावरी, सरमथुरा, बसेड़ी, बस्सी, पावटा प्रागपुरा, भोपालगढ़, सपोटरा, सुल्तानपुर बामनवास, जावाल श्रीगंगानगर में फिलहाल कोर्ट के आदेश से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।