कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित देशभर के 400 से ज्यादा नेताओं की मौजूदगी में उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर की तैयारियां जोरों से चल रही है। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान आने वाले कांग्रेस नेताओं को होटल और रिसोर्ट में ठहराने और शिविर स्थल के चयन आदि के प्रबंधन में लगी हुई है। हर व्यवस्था का अपडेट सीएम गहलोत तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पूरी व्यवस्था संभाल रखी है। शिविर में किसी प्रकार की कमी नहीं आए, इसके लिए उदयपुर जिला कांग्रेस कमेटी को सख्त निर्देश दिए गए है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।