श्रीलंकाई पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अपनी जान बचाकर नौसैनिक बेस में छिप गए
(India) श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनका पूरा परिवार भारी सैन्‍य सुरक्षा के बीच नौसेना के त्रिंकोमाली नौसैनिक बेस में छिप गया है। इससे पहले सोमवार को हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास को घेर लिया था और उसके अंदर कई पेट्रोल बम फेंके थे। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने घर के बाहर खड़ी गाड़‍ियों को जला दिया था। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को पीएम आवास के अंदर से गोलियां तक चलानी पड़ीं। मंगलवार की सुबह श्रीलंका की सेना भारी हथियारों के साथ लैस होकर किसी तरह से महिंदा राजपक्षे को उनके घर से निकाला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।