इस मामले में डीजीपी को तुरंत विभागीय जांच का निर्देश देना चाहिए। मदेरणा ने कहा कि DGP और राजस्थान पुलिस को भी पीड़िता और उसके परिवार को तुरंत सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। क्योंकि उसका पैतृक निवास राजस्थान में है। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी सरकार बहुत संवेदनशील है, लेकिन पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है।
बिना नाम लिए महेश जोशी पर निशाना
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा के ट्वीट से साफ है कि भले ही दिव्या मदेरणा ने सीधे महेश जोशी या उनके बेटे का नाम अपने ट्वीट में नहीं लिखा हो लेकिन जिस तरह से उन्होंने पीड़ित युवती और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। इसे सीधे तौर पर मंत्री महेश जोशी पर निशाना साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी पर जयपुर की एक युवती ने दिल्ली में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस रोहित जोशी को पूछताछ के लिए बुला सकती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।