उच्च स्तर से मंजूरी के बाद आदेश जारी
शिक्षामंत्री बीडी ने कल्ला के पास तिथि बदलने की फाइल भेजी गई थी। जिसे मंजूरी मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड निदेशक बीकानेर ने संशोधित आदेश जारी कर दिए। दरअसल राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। अभिभावकों से जुड़े संगठन तारीख बदलने की मांग कर रहे थे। उच्च स्तर से मंजूरी मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक गौरव अग्रवाल ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए। सरकार के इस निर्णय से स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिली है।
सभी काॅलेजों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश
इससे पहले गहलोत सरकार ने सभी काॅलेजों के लिए अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए थे। राजस्थान के सभी राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1, मई 2022 से 30 जून 2022 तक रहेगा। आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर के आदेश में बताया गया है कि इस सत्र का ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होकर 30 जून तक रहेगा। इस दौरान कोई शैक्षणिक कार्य नहीं होंगे।आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा के आधिकारिक आदेश के अनुसार एक महीने की गर्मियों की छुट्टी रहेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोराना संक्रमण की वजह से भी प्रदेश के सभी काॅलेजों एवं स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।