IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है.
(India) PL 2022 में प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चुकी है. अब तक एकमात्र गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह पक्की की है. मुंबई और चेन्नई की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में अब प्लेऑफ की बाकी तीन जगह के लिए सात टीमों के बीच मुकाबला है. इन टीमों में कोलकाता की टीम भी शामिल है.

कोलकाता की टीम 12 मैचों में से 7 मैच गंवाकर पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है. प्लेऑफ की दौड़ में शामिल सभी टीमों में वह सबसे पीछे है. अगर कोलकाता को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे अपने बाकी दो मुकाबले तो हर हाल में बड़े अंतर से जीतने ही होंगे, साथ ही उसे अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।