(India)
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर फिर से टीम से जुड़ गये हैं. वह शुक्रवार को होने वाले टीम के आखिरी लीग मैच के लिये उपलब्ध रह सकते हैं. वेस्टइंडीज का यह 'बिग हिटर' अपने बेटे के जन्म के लिये गयाना गया था, जिस कारण वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे. इंडियन प्रीमियर लीग के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, "हेटमायर वापस लौट आएं हैं और अभी क्वारंटाइन हैं."
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।