चीन ने भारत के गेहूं एक्सपोर्ट बैन का समर्थन कर चौंकाया
(India) भारत ने गेहूं के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया है। सात ताकतवर देशों के संगठन G-7 ने इसकी आलोचना की, लेकिन चीन ने इस मुद्दे पर भारत का बचाव किया है। भारत के इस फैसले का समर्थन करते हुए चीन ने G7 देशों के रवैये पर ही सवाल खड़ा किया है। भारत के विरोधी देश माने जाने वाले चीन ने गेहूं के मुद्दे पर समर्थन कर चौंका दिया है। आमतौर पर चीन भारत के पक्ष में कम ही खड़ा नजर आता है। भारत के हाल ही में गेहूं निर्यात पर प्रतिबंध के फैसले की G7 देशों ने आलोचना करते हुए कहा था कि इससे वैश्विक खाद्य संकट और गहराएगा, लेकिन चीन ने भारत के कदम का समर्थन करते हुए कहा कि भारत जैसे विकासशील देशों को दोष देने से वैश्विक खाद्य संकट का समाधान नहीं होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।