(India)
IPL में शुक्रवार रात को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थे. इस मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को आखिरी ओवर में 5 विकेट से रोमांचक शिकस्त दी. चेन्नई इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी थी. ऐसे में उसके लिए इस मैच में हार-जीत का कोई फर्क नहीं था. वह बस जीत के साथ IPL 2022 से विदा लेना चाहती थी, लेकिन ऐसा हो न सका. मैच के बाद चेन्नई के कप्तान धोनी ने बताया कि अगर 10 से 15 रन और होते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और होता. उन्होंने चेन्नई के युवा खिलाड़ियों के इस सीजन में दमदार प्रदर्शन पर भी अपनी बात रखी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।