IPL 2022 सीजन- 143 की स्पीड से गेंद मयंक की पसलियों पर लगी, दर्द से छटपटाने लगे पंजाब के कप्तान
(India) IPL 2022 सीजन का आखिरी लीग मुकाबला रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। पंजाब की पारी का छठा ओवर करने जम्मू एक्सप्रेस उमरान मलिक आए। उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शाहरुख खान को आउट कर दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल उतरे। मयंक के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने 143.2/kmph की रफ्तार से गेंद डाली। यह गेंद मयंक की पसलियों पर लगी। गेंद मयंक के शरीर के अंदर की तरफ आई, जिसे देखकर उन्हें संभलने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिला। उमरान की गति मयंक को भारी पड़ी। चोट इतनी भीषण थी कि मयंक लगभग 10 से 15 मिनट तक मैदान पर लेटे रह गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।