IPL में गेंद के बाद अब अश्विन का बल्ला भी मचा रहा तहलका
(India) भारत का नंबर वन स्पिनर और एक कामचलाऊ बल्लेबाज, जो टेस्ट मैच में रन बना लेता है। अश्विन के बारे में अधिकतर लोगों की यही राय थी। जब राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका दिया, तो कई सवाल खड़े हुए। कहा गया कि कप्तान संजू को अश्विन से पहले खेलने आना चाहिए।

राजस्थान के इस कदम का फायदा टीम को CSK के खिलाफ खेले गए अंतिम लीग मैच में हुआ। 8 साल तक अश्विन जिस टीम से IPL खेले, उसी चेन्नई के खिलाफ उन्होंने बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स को मुकाबला जिता दिया। 23 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी में 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।