UP राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन आज से:भाजपा को 7 सीटें मिलेंगी
(India) उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव के लिए आज से नामांकन दाखिल होंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक, इन 11 सीटों के लिए 31 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

राज्यसभा की यूपी से 11 सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म हो रहा है। इनमें पांच भाजपा, तीन सपा, दो बसपा और कांग्रेस के एक सदस्य शामिल हैं। भाजपा 8 सीटों के लिए कुल 20 नामों का पैनल संसदीय बोर्ड को भेजेगी। इसमें वर्तमान पांचों राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला, सैय्यद जफर इस्लाम, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और जय प्रकाश निषाद के नाम भी शामिल रहेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।