(India)
आज शाम एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सामने लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) की टीम होगी. यह मैच शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेला जाएगा. लीग मैचों के बाद प्वॉइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) तीसरे जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) चौथे नंबर पर रही. वहीं, गुजरात टाइटंस (GT) पहले जबकि राजस्थान रॉयल्स (RR) दूसरे नंबर पर रही थी. मंगलवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेन में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच क्वॉलीफायर-1 खेला गया. इस मैच में डेविड मिलर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हरा दिया. इस जीत के साथ ही गुजरात टाइटंस (GT) फाइनल में पहुंच गई.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।