राजस्थान रॉयल्स के पास है इतिहास रचने का मौका, RCB को हराया तो 14 साल बाद खेलेगी फाइनल
(India) आईपीएल 2022 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा. दोनों ही टीमों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश करने पर रहेंगी.

इस मैच को जीतने वाली टीम जहां फाइनल में क्वालीफायर 1 की विजेता गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी तो वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा. अगर राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को जीत जाती है तो वो 14 साल बाद फाइनल मुकाबला खेलेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।