पायलट चाहते हैं उनके समर्थक को दिया जाए राज्यसभा टिकट
पायलट चाहते हैं कि जैसे गहलोत कैबिनेट में उनके समर्थक विधायकों को शामिल किया था। वैसे ही किसी एक समर्थक को राज्यसभा भेजा जाए। हालांकि, अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान को करना है। राजस्थान में 4 में से 3 सीटें कांग्रेस की झोली में आती हुई दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कांग्रेस पार्टी आज या फिर सोमवार को राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी।
3 सीट जीतने के लिए कांग्रेस को 123 विधायकों का चाहिए समर्थन
राजस्थान विधानसभा में मौजूदा संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में है। ऐसे में कांग्रेस 2 सीटें आसानी से जीत जाएगी। जबकि एक सीट बीजेपी के खाते में जाना तय है। संघर्ष तीसरी सीट के लिए होगा। संभावना है कि बीजेपी दो प्रत्याशी खड़ा करेगी। ऐसे में तीसरी सीट के लिए रोचक मुकाबला होना तय माना जा रहा है। राज्यसभा की तीन सीट जीतने के लिए कांग्रेस को 123 विधायकों की जरूरत पड़ेगी। कांग्रेस के पास 108 विधायक, भाजपा के पास 71, निर्दलीय 13, आरएलपी 3, बीटीपी 2, माकपा 2 और आरएलडी के पास एक विधायक है। संभावना है कि मौजूगा संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस 4 में 3 राज्यसभा की सीट आसानी से जीत जाएगी। 13 निर्दलीय विधायकों ने हाल ही में गहलोत से मुलाकात कर समर्थन देने का भरोसा दिया है। माकपा के दो विधायक भी कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं। हाल ही में ऐसे संकेत पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने दिए थे। आरएलडी विधायक का कांग्रेस को समर्थन मिलना तय माना जा रहा है। आरएलडी विधायक मंत्री सुभाष गर्ग गहलोत समर्थक माने जाते हैं। बीटीपी के दो विधायकों का भी कांग्रेस को समर्थन मिलने के पूरे आसार हैं। आखिरी क्षण में सियासी उठापटक नहीं हुई तो कांग्रेस राज्यसभा की 3 सीटें आसानी से जीत जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।