दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, हवाला केस में केजरीवाल के मंत्री पर ED का ऐक्शन
(India) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को हवाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की इस कार्रवाई से दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा झटका लगा है। उनपर फर्जी कंपनियों के जरिए लेन-देन करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक जैन को पहले हिरासत में लिया गया था। ईडी ने पहले उनसे पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि सत्येंद्र जैन केजरीवाल सरकार का प्रमुख चेहरा हैं। हाल ही में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए उनके परिवार से जुड़ी संपत्ति कुर्क की थी।

कुमार विश्वास ने साधा निशाना
जैन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा, 'यह केस जब पहली बार आया था तो मैंने भरी PAC में सत्येंद्र जैन से जवाब माँगा था।बौने ने उसे सपत्नीक मेरे सामने रोने-धोने के लिए बिठाया।मैंने कहा निजी सम्बन्ध अपनी जगह पर इसका जवाब दो,तो आजकल पंजाब का वसूली-प्रमुख बना नया “चिंटू” काग़ज़ फैलाकर बोला “सर मैं CA हूँ, कोई गड़बड़ नहीं है”


Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।