IPL-15 के फाइनल में राजस्थान को हराकर गुजरात टाइटंस अपने डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बन गई
(India) राजस्थान के बाद अपने पहले सीजन में ही ट्रॉफी जीतने वाली गुजरात दूसरी टीम बनी। जब राजस्थान ने 2008 में ट्रॉफी जीती थी तो उसे टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम माना जा रहा था, पर उसने एक के बाद एक धुरंधरों को जैसे धराशायी किया, ऐसा ही कुछ गुजरात ने इस साल किया।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस एक पूरी टीम की तरह खेली। लीग मैचों तक 14 में से 10 मुकाबले जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। हर मुकाबले में कोई न कोई खिलाड़ी टीम की जिम्मेदारी लेता नजर आया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।