पूर्व पत्नी अम्बर हर्ड देंगी 116 करोड़ रुपए का मुआवजा, हर्ड को भी 15 करोड़ रुपए का हर्जाना
(India) हॉलीवुड के मशहूर एक्टर जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी अम्बर हर्ड के खिलाफ चल रहे मानहानि केस में वर्जीनिया की एक अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। 6 हफ्ते तक चले इस मुकदमे में जॉनी डेप की जीत हुई है। डेप को हर्जाने के तौर पर 15 मिलियन डॉलर ( करीब 116 करोड़ रुपए) का मुआवजा मिलेगा। वहीं, हर्ड को भी हर्जाने के तौर पर 2 मिलियन डॉलर (करीब 15.5 करोड़ रुपए) देने का फैसला सुनाया गया है।

दरअसल हर्ड ने डेप के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद एक्टर ने हर्ड पर मानहानि मुकदमे दर्ज कराया। एक्ट्रेस अम्बर हर्ड ने जॉनी डेप के खिलाफ दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के दावे किए थे। हर्ड ने कोर्ट के फैसले को निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से मेरा दिल टूट गया है। वहीं, डेप ने कहा कि जूरी ने मुझे मेरी जिंदगी वापस दे दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।