खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए तैयार हरियाणा,अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
(India)
हरियाणा में 4-13 जून तक खेलो इंडिया का आयोजन किया जा रहा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को मेजबानी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। सीएम ने कहा कि खेलों में हरियाणा का योगदान देश में सबसे ज्यादा है, लेकिन विश्व स्तर पर और सुधार की आवश्यकता है। मनोहर लाल ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खेलो इंडिया की ओपनिंग सेरेमनी के मुख्य अतिथि होंगे।कुछ इवेंट पंचकूला के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, शाहबाद और अंबाला में भी होंगे। सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने व खाने के सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां खेल होंगे वहां बाद में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की व्यवस्था करेंगे। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंचकूला, अंबाला और शाहबाद में शानदार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम का भी कायाकल्प किया गया है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इसका फायदा पंचकूला ही नहीं, बल्कि पूरे ट्राईसिटी और प्रदेशभर के खिलाड़ियों को मिलेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।