भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को उम्मीदवार बनाया हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव को भाजपा ने आजमगढ़ सीट से चुनाव में उतारा था. हालांकि वो चुनाव हार गए थे. इसके अलावा पार्टी ने रामपुर सीट से अपने प्रत्याशी का नाम तय कर दिया है. रामपुर से बीजेपी का चेहरा घनश्याम लोधी होंगे...दोनों ही सीटों पर 23 जून को उपचुनाव होंगे और 26 जून को नतीजे आएंगे.भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर से लोकसभा उप चुनाव 2022 के प्रत्याशी के रुप में पूर्व एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी को उम्मीदवार घोषित किया है....घनश्याम सिंह लोधी को उम्मीदवार घोषित होते ही कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंच फूल मालाओं से स्वागत किया...कार्यकर्ताओं ने घनश्याम सिंह लोधी को मिठाई खिलाकर बधाई दी
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।