बेंगलुरु में भाजपा विधायक की बेटी ने जंप किया ट्रैफिक सिग्न
(India) बेंगलुरु में भाजपा विधायक अरविंद निंबावली की बेटी पर ट्रैफिक सिग्नल जंप करने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। विधायक की बेटी सफेद रंग की BMW चला रही थी। उसने ट्रैफिक लाइट के रेड होने बावजूद सिग्नल जंप कर दिया। जब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोका, तो वह उनसे बहस करने लगी।

पुलिस के मुताबिक उसने सीट बेल्ट भी नहीं पहनी हुई थी। पुलिस ने जब जुर्माना लगाया तब उसने बहस करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी BMW जब्त कर ली।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।