IPL से वनडे की रफ्तार 7-8 गुना तक बढ़ी:IPL आने के बाद 14 साल में 15 वनडे में 400+ रन
(India) 2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से क्रिकेट में आक्रामक बदलाव आया। IPL के 15 साल में T-20, वनडे से लेकर टेस्ट क्रिकेट भी तेजी से बदला। ICC ने पिछले 4 सालों में 925 इंटरनेशनल T-20 मैच करा दिए, जबकि 2005 से 2018 तक 636 T-20 इंटरनेशनल ही हुए थे। पहला T-20 मैच 2005 में खेला गया था। IPL के आने के बाद वनडे क्रिकेट में बड़े स्कोर चेज होने लगे। 400 से ज्यादा का स्कोर 15 बार हासिल हुआ। जबकि इससे पहले वनडे के 37 साल के इतिहास में यह स्कोर सिर्फ 5 बार ही बना था। वनडे की मौजूदा रफ्तार से 35 सालों में 400+ का स्कोर 37-38 बार बन जाएगा। इस आंकड़े को पैमाना मानें तो कहा जा सकता है कि IPL ने वनडे की रफ्तार करीब 7-8 गुना बढ़ा दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।