उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में उनकी सरकार पर छाए संकट के बादल के बीच बागी विधायकों के नाम एक इमोशनल संदेश जारी कर उन्हें मनाने का प्रयास किया है. उद्धव ठाकरे ने अपने संदेश कहा कि आप पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में फंसे हुए हैं. आपके बारे में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है, आप में से कई लोग संपर्क में भी हैं. आप अभी भी शिवसेना में हैं. आप में से कुछ विधायक परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया है और अपनी भावनाओं से मुझे अवगत कराया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।