जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, बीच सड़क पर मारी गई थी गोली
(India) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली लगने से मौत हो गई है. नारा शहर में उन पर एक शख्स ने पीछे से गोली चला दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. शिंजो आबे पर जब ये हमला हुआ तब वो एक छोटी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. बताया गया है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. NHK चैनल के हवाले से ये जानकारी सामने आई है. शिंजो आबे की मौत के बाद दुनियाभर के तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।